उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 9 अगस्त को अपने गृह जनपद गोरखपुर के दौरे पर जा रहे हैं, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गोरखपुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में नमामि गंगे जागृति यात्रा(namami gange Jagriti Yatra) की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री आवास से सीएम योगी ने यात्रा को दिखाई हरी झंडी(namami gange Jagriti Yatra):

  • बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।
  • गोरखपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में नमामि गंगे जागृति यात्रा को रवाना किया।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सीएम आवास 5 केडी से यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
  • कार्यक्रम में चिदानंद सरस्वती, मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री आशुतोष टंडन, अनिल राजभर,
  • DG होमगार्ड सूर्य शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

[ultimate_gallery id=”97911″]

मुख्यमंत्री योगी को होमगार्डों ने दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर:

  • सीएम आवास 5 केडी पर बुधवार को नमामि गंगे जागृति यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया था।
  • जिसके तहत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को होमगार्डों की ओर से गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली।

गंगा की सफाई की जागरूकता के लिए निकाली जा रही है रैली(namami gange Jagriti Yatra):

  • बुधवार को मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में नमामि गंगे जागृति यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
  • गौरतलब है कि, यह जागृति यात्रा गंगा की सफाई के लिए निकाली जा रही है।
  • इसके साथ ही यात्रा के माध्यम से लोगों को गंगा की सफाई के लिए जागरूक भी किया जायेगा।

29 जिलों के 108 विकासखंडों से गुजरेगी यात्रा(namami gange Jagriti Yatra):

  • मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को नमामि गंगे जागृति यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
  • जिसके बाद यह यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में उन सभी जिलों का दौरा करेगी।
  • जिन जिलों से गंगा नदी बहकर निकलती है।
  • इस दौरान यात्रा सूबे के 29 जिलों के 108 विकासखंडों में से होकर गुजरेगी।
  • यात्रा के दौरान गंगा नदी के किनारे बसे सभी गांवों को जागृत किया जायेगा।
  • गौरतलब है कि, साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत की थी।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया था नालों के शोधन का काम चल रहा है(namami gange Jagriti Yatra):

  • ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों के जवाब देते संसदीय कार्य मंत्री ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के बारे में बताया था।
  • नमामि गंगे योजना में सरकार ने नालों को भी शामिल किया है।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी थी कि, जिन 27 जनपदों से होकर गंगा गुजरती है वहां 247 नाले हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, 69 नालों के संशोधन का काम चल रह है।

ये भी पढ़ें: संसदीय कार्य मंत्री ने ‘नमामि गंगे योजना’ पर सवालों के दिए जवाब!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें