उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एक कूड़े के ढेर में अचानक विस्फोट होने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।
नगर निगम कर्मी बुरी तरह घायल:
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एक कूड़े के ढेर में अचानक विस्फोट से लोगों में दहशत बैठ गयी है।
- धमाका वाराणसी के सिगरा के पोखरे में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ और 3 अन्य लोगों को भी चोटे आयीं हैं।
- घायल हुआ व्यक्ति नगर निगम का कर्मी है, जो वहां कूड़ा फेंकने आया था।
- घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
- वहीँ बम स्क्वाड धमाके के बाद उस जगह की छानबीन कर रही है।
- धमाका बम से हुआ या अन्य किसी विस्फोटक सामग्री से इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
पीएम मोदी की काशी में एक महीने में तीसरा विस्फोट:
- शुक्रवार सुबह वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंड इलाके में कूड़ाघर में विस्फोट हुआ।
- जिसमें एक नगर निगम कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है।
- घायल नगर निगम कर्मी ने जानकारी दी कि, किसी पॉलीथीन में पहले से पड़े विस्फोटक में धमाका हुआ।
- उसने आगे जानकारी दी कि, धमाका इतना जोरदार था कि, नगर निगम कर्मी कई फीट पीछे जाकर गिरा।
- वहीँ नगर निगम कर्मी का शरीर कई जगह बारूद से जल गया है।
- गौरतलब है कि, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में पिछले एक महीने में विस्फोट की ये तीसरी घटना है।
यह भी पढ़ें: शशि थरूर ने किया पाक कलाकारों को भारत में आमंत्रित करने का समर्थन!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार