उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। गठबंधन के चलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी रविवार 29 जनवरी को राजधानी लखनऊ में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
लांच होंगे चुनावी नारे, होगा रोड शो:
- यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है।
- जिसके तहत सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
- इसी क्रम में रविवार 29 जनवरी को राहुल गाँधी और अखिलेश यादव लखनऊ में संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
- इसके साथ ही प्रेस वार्ता के बाद राहुल और अखिलेश रोड शो निकालेंगे साथ ही चुनावी नारे भी लांच करेंगे।
रोड शो का रूट:
- रविवार को राहुल गाँधी और अखिलेश यादव मिलकर रोड शो निकालेंगे।
- इस रोड शो की शुरुआत GPO स्थित गांधी प्रतिमा से होगी।
- इसके बाद रोड शो मेफेयर चौराहा, हजरतगंज होते हुए,
- नॉवेल्टी चौराहा लालबाग होते हुए,
- कैसरबाग,
- अमीनाबाद (नजीराबाद रोड होते हुए),
- नक्खास,
- चौक चौराहा होते हुए,
- घंटाघर पहुंचेगा।
मुख्य चौराहों पर जनता से साधेंगे संवाद:
- रोड शो के दौरान राहुल गाँधी और अखिलेश यादव मुख्य चौराहों पर जनता से संवाद करेंगे।
- साथ ही रोड शो में जनता आकर्षित करने के लिए ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ गाना लांच किया जायेगा।
- साथ ही अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी रोड शो में मौजूद रहेंगी।
- प्रियंका गाँधी के रोड शो में आने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
ये भी पढ़ें: सपा ने मुस्लिमों का वोट और मोदी ने जनता पैसा किया बर्बाद-ओवैसी
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#‘यूपी के लड़के’
#Akhilesh Yadav
#assembly elections 2017
#joint press confrence.
#rahul akhilesh joint conference
#rahul akhilesh joint conference today for assembly elections 2017
#Rahul Gandhi
#rahul gandhi and akhilesh yadav
#road show
#road show after joint press confrence.
#अखिलेश यादव
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#कांग्रेस
#गठबंधन
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी
#राहुल गांधी
#राहुल-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेस
#रोड शो
#विधानसभा चुनाव
#विधानसभा चुनाव 2017
#सपा
#सपा कांग्रेस गठबंधन
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार