उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है, जिसके बाद पार्टी की टूट की संभावनाएं बढ़ गयी हैं।
रामगोपाल ने बोलने से मना किया:
- समाजवादी पार्टी में भीषण घमासान मचा हुआ है।
- जिसके बाद समाजवादी पार्टी टूट की राह पर चल पड़ी है।
- सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी कार्यालय में सपा प्रमुख ने बैठक आयोजन किया था।
- बैठक का नतीजा सपा प्रमुख की आशा के खिलाफ रहा जिसके बाद सपा प्रमुख कार्यालय से निकल गए।
- वहीँ इस मुद्दे पर रामगोपाल ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
मैं अब पार्टी का हिस्सा नहीं हूँ- रामगोपाल:
- समाजवादी पार्टी में मचे घमासान में सपा प्रमुख की बैठक भी कोई हल नही निकाल पायी।
- वहीँ इस मुद्दे पर रामगोपाल यादव ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
- मुंबई एअरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान रामगोपाल ने ये बात कही।
- प्रो० रामगोपाल ने ये कहा कि, मैं अब समाजवादी पार्टी में नहीं हूँ।
- रामगोपाल ने आगे कहा कि, पार्टी का हिस्सा नहीं हूँ, इसलिए कुछ नहीं कहूँगा।
सपा से 6 साल का निष्कासन:
- गौरतलब है कि, रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
- उन्होंने सीएम अखिलेश के समर्थन में ओपन लैटर लिखकर उन्हें ही सीएम बनाये जाने की बात कही थी।
- प्रो० रामगोपाल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार