आगरा: 25 दिसम्बर यानी बड़ा दिन इसे क्रिसमस डे के रूप में भी मानते हैं। क्रिसमस डे पर सभी बच्चें सांता क्लॉज़ का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीँ आज बच्चों के सांता क्लॉज़ फिनलैंड से भारत यात्रा पर आये हैं।

आगरा पहुंचे सांता क्लॉज़:

  • ये रियल सांता क्लॉज़ अपनी भारत की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर आज ताजमहल पहुंचे।
  • ताजमहल में आये सांता क्लॉज़ ने ताजमहल देखने को अपना खूबसूरत अनुभव बताया।
  • सांता क्लॉज़ ने ताजमहल देखने के बाद कहा कि यह ख़ुशी की बात है की मैं ताजमहल देख पाया।

https://youtu.be/ldr4M870L_k

  • भारतवासियो को क्रिसमस का सन्देश देते हुए सेंटा ने कहा की इस क्रिसमस सभी खुश रहें और सभी को मेरी क्रिसमस।
  • ताजमहल आये रियल सांता क्लॉज़ के साथ फिनलैंड एम्बेसी की दो महिलाएं और एक पुरुष भी थे।
  • सभी ने ताजमहल को अलग अलग कोनो से निहारा और जमकर फ़ोटो खिंचवाए।
  • आये हुए पर्यटकों और बच्चों के साथ सांता क्लॉज़ ने जमकर मस्ती की।
  • ताजमहल पर रियल सांता क्लॉज़ को बहुत लोग नकली सांता क्लॉज़ समझ रहे थे।
  • उन्हें लग रहा था की यह कोई प्रमोशनल इवेंट है।
  • जब लोगों को जानकारी हो रही थी तो उनमें सम्मान और फ़ोटो की इच्छा दोनों ही बढ़ती  जा रही थी।
  • सांता क्लॉज़ ने भी सभी को प्यार देने में कोई कसर नही छोड़ी और जमकर पोज दिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें