बीते दिन गन्ना किसानों के बकाए का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने खतोकी रेलवे ट्रैक पर धरना दिया था। इस कारण घंटों तक रेल सेवा बाधित हो गयी थी।

रेल यातायात बाधित करने पर हुआ केस :

  • आरएलडी के जिलाध्यक्ष जीत राठी के साथ ही करीब 150 कार्यकर्ताओं ने खतोकी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था।
  • इसके बाद पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए राठी सहित 150 आरएलडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
  • RLD कार्यकर्ताओं ने एक यात्री ट्रेन को रोककर घंटों तक रेल यातायात को बाधित कर दिया था।
  • इसके साथ ही बीते दिनों हुए समाजवादी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी RLD द्वारा टिप्पणी की गयी है।

यह भी पढ़े : शहर में 24 घंटे के अन्दर कच्छा-बनियान गिरोह की दूसरी वारदात, सोती रही पुलिस!

  • पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कार्यकाल समाप्ति के छह महीने पहले किया गया विस्तार जातीय समीकरण साधने की कोशिश है।
  • प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अहमद ने कहा है कि जिनका अभी तक कुछ न हो सका, उनका अब क्या हो जाएगा।
  • इनके बजट पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि छह महीनों में उसके लूटे जाने की आशंका अधिक है।
  • इसी कारण राष्ट्रीय लोक दल द्वारा टीम का गठन किया गया है जो सपा सरकार के सभी कार्यों पर नजर रख रही है।

यह भी पढ़े : ‘आतंक बना डेंगू’, राजधानी समेत प्रदेश में संख्या 3,000 के पार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें