उत्तर प्रदेश की जानी मानी कंपनी सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय को तिहाड़ जेल से पैरोल मिल गयी है। उन्हें यह पैरोल उनकी माता जी के निधन के बाद दी गयी है। अपनी माता जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहारा प्रमुख लखनऊ पहुँच चुके हैं।

नहीं पूरी हुई स्वर्गीय माँ की अंतिम इच्छा:
- सहारा प्रमुख सुब्रत राय को उनकी माता जी के निधन पर तिहाड़ जेल से पैरोल दी गयी है।
- अपनी माँ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहारा प्रमुख लखनऊ पहुंचे।
- सहारा प्रमुख की माँ 95 वर्ष की थी, जो काफी दिनों से बीमार चल रही थी।
- करीब 2 सालों से बीमार थी उनकी माता जी।
- ऐसा माना जाता है कि सुब्रत राय की माता जी सहारा इंडिया परिवार की मार्गदर्शक भी थी।
- उनका निधन गुरुवार की रात में हुआ था, जिसके बाद आज सुब्रत राय को पैरोल दे दी गयी।
- सूत्रों के मुताबिक, सहारा प्रमुख की माँ की अंतिम इच्छा थी कि वो सहारा प्रमुख से मिलना चाहती थी।
- माता के निधन के बाद सहारा प्रमुख ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
- सुप्रीम कोर्ट द्वारा सहारा प्रमुख को उनकी माँ के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए चार हफ़्तों की पैरोल की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे सहारा शहर:
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहारा प्रमुख की माँ के अंतिम दर्शन करने सहारा शहर पहुंचे। जहाँ उन्होंने, सहारा प्रमुख की दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सहारा प्रमुख की दिवंगत माँ के दर्शन के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी सहारा शहर पहुंचे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार