रविवार को जिला ओलम्पिक संघ और जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में मिनी ओलम्पिक खेल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंचे मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने 500-1000 रूपये के नोट बैन किये जाने पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि देश में अराजकता फैलाकर बादशाह जापान भाग गयें। यहां जनता नोट को लेकर परेशान है।

  • आजम खां ने मोदी के कालेधन की जांच और गंगा नदी में नोट बहाने वाले बयान पर भड़क उठे।
  • नाम लिए बिना आजम खां ने कहा कि सारे रिकार्ड की जांच कराएंगे तो अंग्रेजों के साथ कदम मिलाकर चलने वालों का क्या होगा।
  • आरएसएस वाले तो उनकी गद्दी भी हिला देंगे।
  • हम 1000-1500 वाले साधारण आदमी है, हमारी जांच करा लो।
  • पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए आजम न  कहा कि बादशाह अराजकता फैलाकर जापान भाग गये।
  • अब दरबारी (अरूण जेटली) फिजूल की बयानबाजी करके देश में दहशत फैला रहा है।

केजरीवाल के आरोपों का जवाब दें मोदीः

  • मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बयान का भी समर्थन किया।
  • आजम ने कहा कि केजरीवाल ने भाजपा पर जो काला धन सफेद करने का आरोप लगाया है वह गंभीर विषय है।
  • सपा नेता ने कहा कि पीएम को केजरीवाल के इस सवालों के जवाब देने चाहिए।
  • और अगर आरोप सही है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आजम ने कहा कि अगर आरोप गलत है तो केजरीवाल को जेल भेज दो।
  • मोदी सरकार के नोद प्रतिबंधित करने के फरमान से पूरे देश में अराजकता का माहौल है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें