उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को HCL के एक कार्यक्रम में शिरकत की, इसके अलावा वहां प्रशिक्षण ले रहे करीब 200 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश ने संबोधित किया।
प्रदेश में इन्वेस्टमेंट ला रहे हैं:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को HCL के एक कार्यक्रम में शिरकत की।
- जहाँ उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे करीब 200 छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, हम प्रदेश में इन्वेस्टमेंट ला रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, निवेश से लोगों को रोजगार मिलेगा।
- सीएम ने कहा कि, समाजवादी सरकार निवेश लाने के लिए बहुत काम कर रही है।
समाजवादियों ने विकास का मॉडल दिया:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, समाजवादियों ने विकास का मॉडल दिया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले समय में नया लखनऊ होगा।
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, समाजवादी सरकार रिकॉर्ड टाइम में विकास कार्यों को पूरा कर रही है।
लखनऊ नहीं अन्य जगह भी बना रहे हैं मेट्रो:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, लखनऊ में ही नहीं गाजियाबाद, बनारस आदि में भी मेट्रो बनवा रहे हैं।
- सीएम ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनवाया है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, 21 नवम्बर को एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार