जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत समाजवादी पार्टी (samajwadi party) ने 18 जून को ‘बूथ सदस्यता’ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम की कामयाबी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 15 अप्रैल को सदस्यता अभियान का आगाज किया था। अब तक एक करोड़ लोगों के सदस्यता ले चुकने का पार्टी ने दावा किया है।
ये भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर पति ने पत्नी पर किया कातिलाना हमला!
अभियान की तैयारी
- पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि सदस्यता अभियान को विस्तार देने के लिए 18 जून को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
- इसके लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गए हैं जो 13 से 15 जून तक विभिन्न क्षेत्रों में रहकर अभियान की तैयारी करेंगे।
ये भी पढ़ें- FI अस्पताल में युवक को बनाया बंधक, मांगे 20 लाख रूपये!
- 15 जून को कार्यकारिणी के सदस्यजिले के एक-एक विकासखंड में बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।
- अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी भारत के संविधान में सच्ची निष्ठा रखती है।
- वह गांधी, लोहिया, जेपी के विचारों को आगे बढ़ाने में जुटी है।
- सदस्यता लेने वाले युवा सदस्यों को गांधी व लोहिया को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को विशेष अवसर देने के सिद्धांत पर सपा अमल करती है।
ये भी पढ़ें- एसएसपी ने क्राइम ब्रांच भंग करने का दिया अल्टीमेटम!
20 रुपये होगा सदस्यता शुल्क
- (samajwadi party) राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत ग्रामसभा, न्याय पंचायत, विकासखंड और वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे, सदस्यता शुल्क 20 रुपये है।
- सक्रिय सदस्य होने के लिए 25 अन्य सदस्यों को जोड़ना होता है।
- सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे।
- सपा (samajwadi party) ने उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में विस्तार के लिए प्रभारी नियुक्त किये हैं।
ये भी पढ़ें- तेंदुए ने किया डॉयल 100 के एक पुलिसकर्मी पर हमला!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.