समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 सालो के लिए सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जायेगा। अगर ऐसा होता है तो सपा में शिवपाल, मुलायम के भविष्य को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो जायेगा। ऐसे में कन्नौज पहुँचे शिवपाल यादव ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दे डाला है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

 

शिवपाल ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी में चल रहा रहा गृहयुद्ध विधानसभा चुनावों के पहले शुरू हो गया था।
  • यही कारण था कि चुनाव में सपा की सीटें 225 से घटकर सिर्फ 47 रह गयी थी।
  • सीधे तौर पर ये अखिलेश के अध्यक्ष बनने और मुलायम-शिवपाल को नजरंदाज करने का फल था।
  • इसके बाद से सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल लगातार अखिलेश पर हमलावर बने हुए थे।
  • सार्वजनिक मंचों से कई बार वे अखिलेश को उनका वादा याद दिलाते हुए नजर आ जाते थे।
  • अखिलेश को वे कहते थे कि वे अपना वादा निभायें और नेताजी को अध्यक्ष पद वापस कर दें।
  • मगर अखिलेश ने कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष का फैसला अब चुनाव के जरिये होगा।

 

ये भी पढ़ें, तो इसलिए सपा के पोस्टरों में नहीं दिखेंगे मुलायम सिंह यादव

  • 5 अक्टूबर को सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन है जिसमें अखिलेश को अध्यक्ष चुना जाना तय है।
  • आज सपा नेता शिवपाल यादव समर्थकों संग कन्नौज पहुँचे हुए थे।
  • यहाँ पहुँचकर उन्होंने सपा में चल रहे गृहयुद्ध पर बयान दिया।
  • शिवपाल ने कहा कि सपा में वापसी न होने का कारण पारिवारिक विघटन है।
  • उन्होंने कहा कि हम हमेशा चाहते थे कि परिवार हमेशा एक बन कर रहे।
  • शिवपाल ने कहा कि सभी नेताजी का सम्मान करें, हम यही चाहते हैं।
  • यहाँ उन्होंने बताया कि जल्द ही नयी पार्टी का गठन किया जायेगा।
  • सपा नेता ने कहा कि मेरी कभी भी सीएम बनने की इच्छा नहीं रही थी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सपा के कुछ नेता भाजपा के साथ मिले हुए हैं।

 

ये भी पढ़ें, … ये क्या बोल गए भाजपा सांसद जुगल किशोर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें