उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे, जहाँ वे शुक्रवार को उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे, इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी शपथ समारोह के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं। इस्तीफ़ा देने के बाद मुख्यमंत्री योगी को विधानसभा में जाने के लिए विधानसभा चुनाव(sikandra constitution) या MLC का चुनाव लड़ना होगा।

कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा ने चुनाव के लिए CM योगी से की अपील(sikandra constitution):

  • मुख्यमंत्री बने रहने के लिए संविधान की शर्त के अनुसार, CM को विधायक या MLC होना जरुरी है।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी के पास सितम्बर तक का समय है, MLA या MLC में चुनकर विधानसभा पहुँचने का।
  • इसी बीच कानपुर देहात BJP कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी को सिकंदरा विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपील की है।
  • सिकंदरा विधानसभा में BJP कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग भी लगा दिए हैं।
  • जिसमें कहा गया है कि, ‘सिकंदरा विधानसभा करे पुकार, सीएम योगी लड़ें चुनाव’।

CM योगी के पास दो रास्ते और दोनों ही सुरक्षित(sikandra constitution):

  • जानकारों की मानें तो, मुख्यमंत्री योगी के पास सदन में जाने के दो तरीके हैं।
  • और दोनों ही रास्ते मुख्यमंत्री योगी के सुरक्षित हैं, मानें उन्हें ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी।
  • सीएम योगी चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे सकते हैं और विधानपरिषद से भी सदन जा सकते हैं।
  • लेकिन अगर सीएम योगी चुनाव लड़कर सदन में पहुँचते हैं तो यह एक सकारात्मक कदम होगा।
  • गौरतलब है कि, पूर्व दो सरकारों के भी मुख्यमंत्री MLC ही चुने गए थे।
  • 2012 में अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद के पद का इस्तीफ़ा देकर MLC चुने गए थे।
  • वहीँ 2007 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कुछ ऐसा ही किया था।
  • इसके साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि, सीएम योगी चुनाव भी लड़ सकते हैं।
  • यदि सीएम योगी चुनाव लड़ते हैं तो उनका निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर होना लगभग तय है।
  • जिसकी प्रमुख वजह है कि, योगी आदित्यनाथ 5 बार से लगातार गोरखपुर के सांसद रहे हैं।
  • गोरखपुर की जनता में मुख्यमंत्री योगी काफी लोकप्रिय हैं।
  • पिछले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रत्याशी को 3 लाख 12 हजार 783 वोटों से हराया था।

19 सितम्बर तक MLA या MLC सीट का कराना होगा रिजर्वेशन(sikandra constitution):

  • योगी सरकार में CM, दोनों डिप्टी सीएम और दो मंत्रियों को MLC या MLA की सीट का रिजर्वेशन कराना है।
  • जिसकी आखिरी तारीख 19 सितम्बर है।
  • सूत्रों की मानें तो, भाजपा मौजूदा समय में उप-चुनाव की सीटों पर ज्यादा जोर नहीं आजमाना चाहती है।
  • इसी कारण जानकारों का मानना है कि, पार्टी ने CM, डिप्टी CM और दो मंत्रियों को MLC बनाने का रास्ता खोज लिया है।
  • गौरतलब है कि, ये दोनों मंत्री मोहसिन रजा और स्वतंत्र देव सिंह हैं।
  • ज्ञात हो कि, चुनाव के लिए कम से कम तीन हफ़्तों पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।
  • एक यह कारण भी माना जा रहा है कि, भाजपा सभी को MLC बनाने की इक्छुक है।

ये भी पढ़ें: शपथ ग्रहण के बाद CM-डिप्टी CM देंगे इस्तीफ़ा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें