भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गाँधी अपनी संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। सोनिया गाँधी का यह दो दिवसीय दौरा है।
कार्यक्रम:
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गाँधी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।
- सोनिया गाँधी का यह दौरा दिवसीय दौरा है।
- इस दौरान वो अपने संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
- इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों से बैठक भी करेंगी।
- रायबरेली के डलमऊ में एक भवन का लोकार्पण भी करेंगी।
- सोनिया गाँधी रायबरेली की टॉपर लड़कियों से भी मुलाकात करेंगी।
आईएनसी अध्यक्षा ने पीएम पर साधा निशाना:
- आईएनसी अध्यक्षा सोनिया गाँधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची।
- इस दौरान वो मीडिया से मुखातिब हुईं और पीएम पर निशाना साधा।
- उन्होंने कहा कि, “मोदी सरकार झूठा प्रचार कर रही है”।
- उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं पर कहा कि, “मोदी योजनाओं का झूठा प्रचार कर रहे हैं”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “मोदी देश के शहंशाह नहीं प्रधानमंत्री हैं”।
- उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा प्रकरण पर कहा कि, “रॉबर्ट वाड्रा की जांच निष्पक्ष करायी जाये”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “निष्पक्ष जांच से ही होगा दूध का दूध और पानी का पानी”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, देश में सूखे और अकाल की स्थिति बनी हुई है।
रॉबर्ट वाड्रा पर आरोपों से सोनिया गाँधी हुई तल्ख़:
- आईएनसी की अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने लन्दन में अपने दामाद के नाम बेनामी घर होने की बात पर तल्ख़ होते कहा कि, “यह सब मोदी की साजिश, कांग्रेस मुक्त भारत के तहत हो रही है साजिश, आरोप हैं तो साबित करें”।
- गौरतलब है कि, आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा द्वारा आर्म्स डीलर के साथ मिल लन्दन में घर खरीदने का दावा किया था।
- आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा ने 2009 में 19 करोड़ में लन्दन में घर खरीदा था।
- साल 2010 में घर बेचने से पहले रेनोवेशन की बात भी ईमेल में बोली गयी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार