देश की संसद में मौजूदा समय में शीतकालीन सत्र चल रहा है, शीतकालीन सत्र 16 नवम्बर से शुरू हुआ था। सोमवार 5 दिसम्बर को लोकसभा में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने नोटबंदी के फैसले पर केंद्र सरकार को घेरते हुए हमला किया।
नोटबंदी से जनता परेशान:
- संसद में मौजूदा समय में शीतकालीन सत्र चल रहा है।
- यह सत्र 16 नवम्बर से शुरू हुआ था,
- “जिसके बाद लगातार नोटबंदी पर विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित होती रही है”।
- सोमवार 5 दिसम्बर को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा सदन में नोटबंदी के खिलाफ केंद्र को घेरा।
- सपा प्रमुख ने कहा कि, 1000 और 500 के नोट बंद होने से आम जनता को तकलीफों को सामना करना पड़ रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से जनता परेशान है।
गांव और शहरों में लाइन ही लाइन लगी हुई हैं:
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, नोटबंदी के बाद से गांव और शहर में सिर्फ लम्बी लाइन देखने को मिल रही हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग लाइन में खड़े हैं।
किसान, व्यापारियों को नुक्सान:
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, नोटबंदी के चलते अभी तक बुवाई नहीं हो पाई है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से सबसे ज्यादा नुक्सान किसानों और व्यापारियों को हो रहा है।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया विदेशी यात्रियों को लिमिट में परोसेगा शराब!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार