उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पर पार्टी के ही एक नेता ने गंभीर आरोप लगाये हैं। साथ ही सपा विधायक ने खुद के पार्टी छोड़ने के पीछे की वजह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गुंडई को बताया है।
पूरा मामला:
सपा नेता मुकेश यादव ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं :
- मंगलवार 27 दिसम्बर को मुकेश यादव ने प्रेस वार्ता की, जिसमें मुकेश यादव ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई।
- प्रेस वार्ता में मुकेश यादव ने कहा कि, शिवपाल सिंह यादव ने मेरे विद्यालय और जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है।
- सपा नेता ने आगे कहा कि, इस प्रकरण की कई बार शिकायत दर्ज करायी जा चुकी है,
- “लेकिन किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल सकी है”।
- इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि,
- “वो सपा प्रदेश अध्यक्ष की दबंगई के चलते अपने सचिव पद से इस्तीफा दे रहे हैं”।
भू-माफिया के खलनायक सपा प्रदेश अध्यक्ष?:
- सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पर सपा के ही एक नेता मुकेश यादव ने गुंडागर्दी के आरोप लगाये हैं।
- साथ ही सपा नेता ने शिवपाल सिंह यादव को प्रेस वार्ता में भू-माफियाओं का खलनायक भी बताया।
- वहीँ सपा नेता ने ये भी कहा कि, शिवपाल सिंह यादव की दबंगई से सपा नेता त्रस्त हैं।
- इसके अलावा नेता ने अपने सचिव पद छोड़ने के पीछे की वजह भी सपा प्रदेश अध्यक्ष की दबंगई को बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार