उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में रविवार को हुए रेल हादसे में अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है, राहत और बचाव कार्य में सेना, NDRF, RPF और स्थानीय जिला प्रशासन लगा हुआ है। इसके साथ ही रेलवे के सभी अधिकारी भी राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
ADG Law and Order पहुंचे घटनास्थल पर:
- उत्तर प्रदेश पुलिस के ADG लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं।
- गौरतलब है कि, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
- घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पतालों में पहुँचाया जा रहा है।
- वहीँ मृतकों को मुद्रघरों में ले जाया जा रहा है।
- साथ ही जो लोग अपनी यात्रा पर जाना चाह रहे हैं,
- उन्हें जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की सहायता से बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन कानपुर पहुँचाया जा रहा है।
सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री अखिलेश आये साथ-साथ:
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद से केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री अखिलेश लगातार संपर्क में हैं।
- सुरेश प्रभु ने जानकारी दी कि, राहत और बचाव कार्य के लिए हम बराबर काम कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, स्थिति की जानकारी के लिए लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ संपर्क में बने हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार