आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर शुक्रवार की शाम को राजधानी लखनऊ में प्रशासन और पुलिस के अफसरों के बीच बैठक हुई, जिसमें आने वाले त्योहारों में सुरक्षा के इंतजामों पर चर्चा की गयी।
मूर्ति विसर्जन पर हुई चर्चा:
- शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में प्रशासन और पुलिस के बीच बैठक हुई।
- जिसमें दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों से सम्बंधित मंत्रणा की गयी।
- बैठक में मूर्ति विसर्जन की जगह तय की गयी।
- एडीएम पश्चिम के अनुसार, झूलेलाल पार्क में मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा।
- इसके अतिरिक्त बैठक में आयोजक मंडल और संचालकों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गयी है।
त्योहारों से सम्बंधित दिशा-निर्देश जारी:
- उत्तर प्रदेश के एडीएम पश्चिम जय शंकर दूबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूपी पुलिस के साथ मीटिंग हुई।
- बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई थी।
- जिसमें नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, लेसा समेत अन्य सम्बंधित विभाग शामिल हुए।
- बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की तैयारी समय से पूरी कराने के निर्देश जारी किये गए।
- बिजली विभाग के अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा गया है।
- इसके अलावा मूर्ति विसर्जन को लेकर भी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।
- अपर जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान होने वाले आयोजनों में अग्नि सुरक्षा के मानकों को अपनाने की अपील की।
- साथ ही विसर्जन स्थल पर सही ढंग से सुरक्षा की व्यवस्था पर भी जोर दिया।
- पंडाल बनाने के लिए सिंथेटिक या कपड़े या रस्सी का उपयोग नहीं किया जायेगा।
- इसके अलावा जहाँ पंडाल हो उसके आस-पास खुला स्थान हो जिससे लोग सुरक्षित बाहर निकल सकें।
- वहीँ पंडाल किसी बिजली की लाइन के नीचे नहीं लगाया जायेगा।
- साथ ही सड़क से पंडाल की दूरी मानक के आधार से कम नही होनी चाहिए, जिससे अग्निशमन मौके पर पहुँच सके।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार