[nextpage title=”अमरोहा ” ]
उत्तर प्रदेश की पुलिस आये दिन किसी न किसी कांड से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। एक ताज़ा मामला अमरोहा से आया है जहाँ पर एक महिला ने यूपी पुलिस के दरोगा ओम प्रकाश सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला ने दरोगा ओम प्रकाश पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने दरोगा ओम प्रकाश पर आपत्तिजनक बातें करने के साथ साथ 50 हज़ार रुपये भी रिश्वत के तौर पर मांगने का आरोप लगाया है।
- महिला के द्वारा रिश्वत माँगने का एक स्टिंग भी किया गया था।
- पीड़ित महिला ने इस स्टिंग के पुलिस के अधीक्षक से दरोगा ओम प्रकाश की शिकायत भी की।
- मगर पीड़ित के द्वारा की गयी शिकायत पर कोई कार्यवाई नहीं की गयी।
अगले पेज पर देखिये एक पुलिस दरोगा की काली करतूत:
[/nextpage]
[nextpage title=”अमरोहा ” ]
https://youtu.be/yVjNOWLj7-A
कौन है ये महिला:
- पीड़ित महिला यूपी की राजधानी लखनऊ की रहने वाली है।
- पीड़ित महिला की शादी एक एयर फ़ोर्स के जवान के साथ हुई थी।
- महिला की शिकायत के अनुसार महिला के ससुराल पक्ष ने महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
पीड़ित महिला ने दरोगा पर ये लगाये इल्जाम:
- जब इसकी शिकायत पीड़ित महिला पुलिस को दी तो दरोगा ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत माँगी।
- पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने उसके साथ गलत काम करने का भी दबाव बनाया।
- जिसके बाद अब पीड़ित महिला सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगा रही है।
- क्या पुलिस प्रशासन आरोपी दरोगा के खिलाफ कोई कार्यवाई करेगा।
- क्या ये केस भी अन्य बंद पड़े केसों में शामिल कर दिया जायेगा।
- इस दरोगा जी के स्टिंग में साफ़ पता लगा रहा है कि वो खिलेआम रिशवत मांग रहे हैं।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.