राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में (Youth missing) ठेकेदार के साथ झारखण्ड से मजदूरी करने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जब परिजनों को उसकी कई माह से कोई खबर नहीं मिली तो वह उसे तलाशते हुये लखनऊ पहुचें। तब उन्हें उसके करीब सात माह पहले से ही लापता होने की सूचना मिली।
पिहानी थानाध्यक्ष की पहल पर बांटी गईं टॉर्च और सीटी!
- जिससे उसके परिजनों के होश उड़ गये।
- परेशान हालत में मजदूर के परिजन उसे कई जगह तलाशते रहे।
- लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
- जिसके बाद थकहार कर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की फरियाद लगायी है।
- वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
वीडियो: यहां एम्बुलेंस से हो रहा सपा का प्रचार!
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
- झारखंड के जिला गढ़वा के थाना नगर ऊंचरी ग्राम कोलहुवा पोस्ट अधौरा के वार्ड नंबर-2 निवासी रामा भोगता ने बताया कि उनका पुत्र विष्णू भोगता (39) मजदूरी का काम करता है।
- उसे बीती 16 नवंबर 2016 को मेठ रूपनारायण उरावा मजदूरी कराने के लिये अपने साथ लखनऊ ले जाने की बात कह कर ले गया था।
- जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका।
- जब वह कई माह तक घर वापस नहीं आया तो उसकी जानकारी करते हुये वह लखनऊ आये।
- जहां पर उन्हें उसके साथी लोगों ने बताया कि वह लोग पीजीआई थाना क्षेत्र में तेलीबाग के पास सड़क किनारे रहते हैं।
युवती ने छेड़छाड़ शिकायत की ट्वीट, धरा गया कोचिंग संचालक!
- जहां पर उनका पुत्र विष्णु भी रहता था।
- वो यह पर रहकर मेठ के अनुसार मजदूरी करने जाता था।
- उन्होनें बताया कि बीती 17 जनवरी को वह वापस घर जाने की बात कहकर निकल गया था। उसके पास मजदूरी के काफी रुपये भी थे।
- जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।
- वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनको पता चला है कि उसका मेट से मजदूरी के रूपयों को लेकर विवाद हुआ था।
- उसके पास मजदूरी के रूपये भी थे।
- हो सकता है (Youth missing) उसकी विवाद के कारण हत्या कर दी गयी हो।
- फिलहाल पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है।
वीडियो: GRP का क्रूर चेहरा, नाबालिग से उठवाईं लाशें!
केजीएमयू प्रशासन की लापरवाही से मरीज फरार
- वहीं केजीएमयू प्रशासन की घोर लापरवाही से मानसिक पीड़ा विभाग से विछिप्त मरीज फरार हो गया।
- काफी तलाश के बाद भी जब मरीज नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गुमसुदगी की तहरीर दी है। मरीज मोहनलाल गंज का रहने वाला है।
- मानसिक विछिप्त वृद्ध पिछली एक अगस्त को भर्ती हुआ था।
- हालांकि वह केजीएमयू प्रशासन की लापरवाही से वार्ड से फरार हो गया।
- मरीज के फरार होने के बाद केजीएमयू प्रशासन में हड़कंप मचा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.