पूरे भारत में ज्यादातर राज्यों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है। भाजपा इस समय अपने अभी तक के सबसे ऐतिहासिक दौर में है जिसका श्रेय पार्टी नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को देते हैं। बीते दिनों अमित शाह के बेटे की संपत्ति को लेकर विपक्षी दलों ने कई बाते कही थी। आज हम आपको अमित शाह की पत्नी की संपत्ति बतायेंगे जिसे जानकार हर कोई हैरान रह जायेगा।

भारत में ज्यादातर जगह है बीजेपी :

भारत में ज्यादातर राज्यों में इस समय बीजेपी का भगवा झंडा लहरा रहा है। पीएम मोदी के आने के बाद से भाजपा अभी तक कई राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का बीते कई सालों से चल रहा सत्ता का सूखा साल 2017 में जाकर समाप्त हो गया है। इसी साल भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की है।

अमित शाह की पत्नी

अमित शाह के बेटे पर उठे सवाल :

बीजेपी के इस विजय रथ के चलने के पीछे पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हाथ है। बीते दिनों अमित शाह के बेटे जय शाह की संपत्ति को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार आने के बाद अमित शाह के बेटे की संपत्ति 10 गुना बढ़ जाने का दावा किया था। अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है। अमित शाह ही भाजपा के लिए हर चुनाव में जीत की रणनीति बनाते हैं।

अमित शाह की पत्नी

इतनी है अमित शाह की पत्नी की संपत्ति :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी का नाम सोनल शाह है। भाजपा अध्यक्ष के पास जहाँ लगभग 28 करोड़ की संपत्ति है तो वहीँ सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक अमित शाह की पत्नी के पास लगभग 7 करोड़ रुपयों की संपत्ति है। हालाँकि सोशल मीडिया पर अमित शाह की पत्नी की जायदाद उनसे ज्यादा बताई जा रही है।

अमित शाह की पत्नी

ये भी पढ़ें : तीन तलाक के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली इशरत बीजेपी में शामिल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें