बीते माह सपा छोडक़र भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब के अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। मंडलायुक्त ने भी इस आदेश पर मुहर लगा दी है। बीते सरकार में हेरीटेज जोन में उनके परिवार के सदस्यों के नाम की भूमि पर अवैध निर्माण किये गए थे। एलडीए के विहित प्राधिकारी धनंजय शुक्ला ने अपने फैसले में उसे ढहाने का आदेश दिया था। इसके बाद बुक्कल नवाब की ओर से मंडलायुक्त के समक्ष वाद दायर किया था।

ये भी पढ़ें : नगर निगम के इस तालाब पर एलडीए करा रहा अवैध निर्माण!

मंडलायुक्त ने आदेश पर लगायी मुहर

  • बुक्कल नवाब के बेटे फैजल नवाब व अन्य सदस्यों की भूमि पर हुसैनाबाद के हेरिटेज जोन में अवैध निर्माण कराया गया था।
  • इस मामले में एकल मानचित्र पास होने के बाद उसे बहुआवासीय निर्मित कर लिया गया था।
  • बीती सपा सरकार में ऐसा किया गया। उस दौरान बुक्कल नवाब खुद एमएलसी थे।
  • लिहाजा, आरोप लगे कि एलडीए के अधिकारियों द्वारा इसे रोकने के लिए कठोर कदम नहीं उठाये गए।
  • इसके बाद मामला एलडीए के विहित प्राधिकारी रहे धनंजय शुक्ला के समक्ष पहुंचा।
  • बुक्कल नवाब की ओर से अधिक तर्क व साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किये जा सके।
  • लिहाजा, धनंजय शुक्ला ने 12  मई को अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दे दिया गया।
  • इससे पहले तीन इमारतों में से एक को सील भी किया गया।

ये भी पढ़ें : एलडीए ने अंसल के लौटाये 11 इमारतों के मानचित्र!

  • इसके बाद उनकी ओर से मंडलायुक्त के समक्ष केस को रखा गया।
  • इस दौरान कई तारीखों के बाद मंडलायुक्त ने भी एलडीए के विहित प्राधिकारी के आदेश को उचित पाया।
  • लिहाजा, अवैध निर्माण को तोड़े जाने पर मुहर लगा दी।
  • आदेश के तहत 15 दिन के भीतर बुक्कल नवाब खुद से अवैध निर्माण गिरा सकते हैं।
  • इसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा उसे तोड़ा जा सकेगा।
  • बीते माह की 31 तारीख को बुक्कल नवाब सपा का दामन छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे।
  • साथ ही, उन्होंने अयोध्या तक में राम मंदिर बनने की मुखालफत की थी।
  • लिहाजा, अनुमान था कि प्रदेश की  भाजपा सरकार में शामिल हो जाने से प्रशासन उनके प्रति नरमी बरतेगा।
  • और उनके अवैध निर्माण को तोड़े जाने की बात सामने नहीं आएगी।
  • एलडीए वीसी प्रभु एन. सिंह ने कहा 15 दिन के बाद भी अवैध निर्माण को न तोड़े जाने पर एलडीए अपना काम करेगा।

ये भी पढ़ें : एलडीए में सर्वेयर को दे दिया जेई का जिम्मा!

गायत्री प्रजापति का तोड़ा जा चुका है अवैध निर्माण

  • एलडीए पूर्व सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के सालेहनगर में अवैध कॉ पलेक्स को जमींदोज कर चुका है।
  • इसमें दो लाख रुपये खर्च आया था।
  • ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में लगाई गई भारी भरकम मशीनरी व स्टाफ पर खर्च हुई थी।
  • इसके लिए चार जेबीसी, दो पोकलैंड, एक हाईड्रेंट व कई अन्य छोटी इलेक्टिक डिल मशीनों को लगाया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें