रेप केस मामले में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुना दी है। 10 साल की सजा सुनते ही राम रहीम को ऐसा सदमा लगा कि वह कोर्ट रूम में जमीन पर बैठ गया।

यह भी पढ़ें… बलात्कार मामले में दोषी राम रहीम को जज ने सुनाई सजा

जमीन पर बैठकर आंसू बहा रहा राम रहीम :

  • रोहतक के सुनारिया जेल में विशेष अदालत ने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई।
  • 10 साल की सजा सुनते ही राम रहीम कोर्ट रूम में जमीन पर बैठ गया, और वह रोने लगा।
  • बता दें कि जब सीबीआई के वकील ने उम्रकैद की मांग की थी, तभी से राम रहीम आंसू बहा रहा था।

नहीं चला खराब सेहत का बहाना :

  • 10 साल कैद की सजा सुनने के बाद राम रहीम ने खराब सेहत का हवाला दिया।
  • सजा सुनने के बाद किया राम रहीम ने बीपी बढ़ने का ढोंग किया, जो नहीं चला।
  • जेल ले जाने से पहले राम रहीम का मेडिकल चेक अप हुआ, जिसमे उसकी तबीयत सामान्य है।

यह भी पढ़ें… डेरा के गुंडों का उपद्रव शुरू, सिरसा में दो गाड़ियां आग के हवाले

जज जगदीप सिंह ने किया सजा का ऐलान :

  • रोहतक के सुनारिया जेल में विशेष अदालत लगाकर राम रहीम को सजा सुनाया गया।
  • सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने रेप केस के दोषी राम रहीम को सजा सुनाई है।
  • जज जगदीप सिंह ने बलात्कार के गुनाह में राम रहीम को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
  • राम रहीम को IPC की धारा 376 (यौन उत्पीड़न) के तहत यह सजा सुनाई गई।
  • इसके साथ ही बलात्कारी गुरमीत पर 65,000 का जुर्माना भी लगा।
  • यह पहला मौका है, जब हरियाणा के किसी जेल परिसर में अदालत लगाकर सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें… राम रहीम पर फैसला: किले में तब्दील रोहतक

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, आज अदालत ने सजा पर फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ें… राम रहीम को भेजा गया ‘इस’ जेल में, भारी सुरक्षा के किये गए इंतजाम!

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें