यूपी के हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी (mejor girl) युवती को दो युवकों ने उसकी मां की बीमारी का हवाला देते हुए बोलैरो कार से अगवा कर लिया। युवती का रूप है कि दोनों आरोपी उसे बिजनौर ले गए। यहां उसको कमरे में बंधक बनाकर चार दिन तक दुष्कर्म किया।

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के पास चलती रोडवेज बस में हुआ महिला का प्रसव

  • किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद युवती (mejor girl) अपने घर वापस आई और परिजनों को आपबीती बताई।
  • परिजन उसे लेकर मल्लावां थाने पहुंचे।
  • आरोप है यहां पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर उसे दुत्कार कर भगा दिया।
  • गुरुवार को युवती परिजनों के साथ एएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
  • कप्तान ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

जौनपुर में 10वीं की छात्रा ने 4 लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

क्या है पूरा मामला?

  • जानकारी के अनुसार, हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने एएसपी को दी गयी तहरीर में बताया कि वह 23 सितंबर को दिन के लगभग 11 बजे दवा लेने गयी थी।
  • इसी बीच कस्बे के निवासी परवेज आलम पुत्र कमर अली अपने पिता के साथ मिला।
  • उसने बताया कि उसकी मां मिर्गी दौरे के कारण गिर गयी है।
  • जिससे ज्यादा चोट लगी है वह उसके साथ चले।
  • युवती का आरोप है कि दोनों उसे बोलैरो में बिठाकर काजीपुर ले गए।
  • उसके बाद गाड़ी से ही बंधक बनाकर उसे बिजनौर ले गए।
  • आरोप है कि आरोपी ने कमरे में बंधक बनाकर चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
  • आरोप है कि जब वह किसी तरह उनके चंगुल से छुटी तो उसने पड़ोस के एक लड़के से 100 नम्बर डायल कराया।

डीजीपी सुलखान सिंह की विदाई, रैतिक परेड के आयोजन में जुटा पुलिस विभाग

  • तब उसे पता चला कि (mejor girl) वह बिजनौर में है।
  • वह वहां से निकलकर कोतवाली मल्लावां पहुंची और आपबीती सुनाई।
  • लेकिन कार्रवाई करना दूर कोतवाली पुलिस ने उसे दुत्कार कर भगा दिया, क्योंकि आरोपी पैसे वाले हैं।
  • युवती ने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
  • यहां एएसपी ने उसे जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Exclusive: रामलीला में बार बालाओं का अश्लील डांस

युवती के आरोपों पर उठे सवाल

  • वहीं इस दौरान कुछ लोग युवती के इन आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं।
  • लोगों का कहना है कि युवती फंसाने के लिए फर्जी आरोप लगा रही है।
  • अगर युवती 23 तारीख से घर से गायब थी तो घरवालों ने अब तक कोई पुलिस को क्यों नहीं दी।
  • वहीं घरवालों ने बहला फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

शादी से मना करने पर लगाया फर्जी आरोप!

  • इस पूरे मामले में थाना प्रभारी मल्लावां रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को लड़की के घरवालों ने गांव के ही रहने वाले लड़के पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।
  • पीड़ित पक्ष की तरफ से जो तहरीर दी गई थी उस पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी।
  • उन्हें पता चला है कि गुरुवार को युवती अपने पिता के साथ कप्तान के कार्यालय पहुंची और अपहरण कर बंधक बनाकर रेप करने की मनगढंत कहानी बनाकर आरोप लगा रही है।
  • थानाध्यक्ष ने बताया कि पड़ताल में पता चला है कि जिस पर युवती आरोप लगा रही है वह गांव का ही रहने वाला है।
  • इन दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
  • लड़की के घरवाले एक ही बिरादरी होने के चलते लड़के से शादी करना चाहते थे।
  • लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया।
  • इसके बाद लड़की ये आरोप लगा रही है।
  • फ़िलहाल दोनों (mejor girl) पक्षों के लोगों को बुलाकर बात की जा रही है।

https://youtu.be/mP8_-beqviA

वीडियो: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 3 की मौत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें