उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार मेट्रो की शुरुआत हो गयी है, जिसके बाद से रोजाना लखनऊ मेट्रो का सफ़र जारी है, दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर ही देश के मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने लखनऊ मेट्रो के निर्माण भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी क्रम में मंगलवार 9 अक्टूबर को मेट्रो मैन ई. श्रीधरन राजधानी लखनऊ पहुंचे थे, जिसके तहत उन्होंने मेट्रो में सफ़र(metro man traveled LMRC) कर जायजा लिया।

ट्रेन की स्पीड समेत कई चीजों की पड़ताल(metro man traveled LMRC):

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वासियों को मेट्रो की सौगात मिल चुकी है।
  • जिसके तहत राजधानी लखनऊ को मेट्रो की सेवाएं मिलनी शुरू हो चुकी है।
  • इसी क्रम में मंगलवार को मेट्रो मैन ई. श्रीधरन राजधानी पहुंचे थे।
  • इस दौरान मेट्रो मैन ने लखनऊ मेट्रो में सफर किया।
  • इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ मेट्रो में कई चीजों की पड़ताल भी की।
  • जिसमें मेट्रो ट्रेन की स्पीड के साथ ही कई तकनीकी चीजें शामिल थीं।
  • सफ़र के दौरान मेट्रो मैन ने ऑपरेटर की केबिन में बैठकर काम को देखा।

मेट्रो की साफ़-सफाई से संतुष्ट दिखे मेट्रो मैन(metro man traveled LMRC):

  • मंगलवार को राजधानी पहुंचे मेट्रो मैन ने लखनऊ मेट्रो का सफ़र किया था।
  • सफ़र के दौरान मेट्रो की साफ़-सफाई से ई. श्रीधरन काफी संतुष्ट दिखाई दिए।
  • साथ ही उन्होंने मेट्रो के बारे में यात्रियों से सलाह-मशविरा भी किया।

23 किलोमीटर लम्बे नार्थ-साउथ कॉरिडोर की समीक्षा(metro man traveled LMRC):

  • यात्रियों से बात करने के बाद मेट्रो मैन ने राजधानी के नार्थ-साउथ कॉरिडोर की समीक्षा भी की।
  • गौरतलब है कि, मेट्रो के दूसरे चरण में नार्थ-साउथ कॉरिडोर का काम चल रहा है, जो कि करीब 23 किमी लम्बा है।
  • यह कॉरिडोर हवाई अड्डे से मुंशी पुलिया के बीच बनाया जा रहा है।
  • इसके साथ ही मेट्रो मैन ने वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर मेट्रो रेल परियोजना के बारे में भी जानकारी ली।
  • गौरतलब है कि, योगी सरकार ने इन शहरों में भी मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों की क्लास लेंगे CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें