[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी उपस्थित रहे थे। इस दौरान परिवार में हुए विवाद पर बोलते हुए अखिलेश ने बड़ा बयान (akhilesh yadav statement) दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने दिया बयान :

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के साथ डा. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • इस कार्यक्रम में पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहुंचे थे।
  • अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट जा रहे थे मगर वहां पर शिवपाल यादव पहुंचे हुए थे।
  • इस कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोहिया पार्क पहुँच गए।
  • अखिलेश यादव ने पहुँचते ही अपने पिता मुलायम सिंह यादव के पैर छुए।
  • इस दौरान बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला।
  • सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश लोहिया जी के विचारों पर चल कर ही तरक्की कर सकेगा।
  • अखिलेश ने कहा कि आपके सामने चुनौती है क्योंकि वो आपके काम और सिद्धांतों से डरते हैं।

ये भी पढ़ें, लखनऊ के इस भाजपा विधायक ने अपनी सरकार पर दिया बड़ा बयान

  • अखिलेश ने कहा कि राजनैतिक परिवारवाद से अलग पैसे के परिवारवाद पर चर्चा कब होगी।
  • उन्होंने कहा कि 2019 में ही 2022 के चुनाव की तैयारी करनी है।
  • अखिलेश ने कहा कि हम लोगो के पास अब कुछ भी खोने को नहीं रह गया है।
  • 2019 में जनता हमारा इंतजार कर रही है।
  • इस दौरान अखिलेश ने लंबे समय बाद अपने पारिवारिक विवाद पर चुप्पी तोड़ी।
  • अखिलेश ने कहा कि दुनिया के हर परिवार में विवाद होते रहते हैं।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा उन्हें सही रास्ता दिखाया है।

ये भी पढ़ें, यूपी कांग्रेस ने राहुल गाँधी के नाम पर लगायी मुहर

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें