[nextpage title=”shivpal” ]

पूरे देश भर में इस समय दिवाली की धूम छाई हुई है। दिवाली मनाने के लिए यादव कुनबा भी अपने पैतृक गाँव सैफई में इकठ्ठा हो चुका है। इस बीच सैफई पहुँचते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। (akhilesh yadav reached saifai)

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

सैफई पहुँचें अखिलेश :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद से पार्टी में सुलह की खबरें आने लगी थी।
  • चर्चा थी कि सपा नेता शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है।
  • मगर सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव को कोई पद नहीं मिला है।
  • हालाँकि फिर भी शिवपाल ने सुर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए नरम दिखाई दे रहे हैं।
  • आज पूरा यादव कुनबा दिवाली मनाने के लिए सैफई में इकठ्ठा हो चुका है।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव से मुलाकात की।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने पैतृक गाँव सैफई पहुँच चुके हैं।

ये भी पढ़ें, वीडियो: दिवाली पर सपा की तरफ से गरीबों के लिए भेजे गए तोहफे

  • अखिलेश ने सैफई पहुँचते ही मोदी सरकार पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बना देने से इंडिया डिजिटल नहीं सकता है।
  • सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर ऐसा होता तो झारखंड में भूख से बच्ची की मौत नहीं हुई होती।
  • उन्होंने कहा कि आज योगी जी अयोध्या में दीपावली मना रहे उसके बाद आगरा में मनाएंगे।
  • इसके बाद अखिलेश ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
  • अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और अपने बच्चों सहित दीपावली के लिए सैफई पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें, मुलायम के पैतृक गाँव सैफई को लेकर हुआ बड़ा फैसला

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें