उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद आर.के चौधरी भी इस्तीफा दे सकते हैं।

2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कार्यक्रम: 

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 1 साल से भी कम का समय बचा हुआ है।
  • वहीँ सूबे की बहुजन समाज पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
  • हालं ही में कुछ दिनों पहले बसपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी सुप्रीमो पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
  • सूत्रों के मुताबिक पार्टी में अंदरूनी कलह अभी शांत नहीं हुई है।
  • पार्टी के वर्तमान महासचिव आर.के. चौधरी ने आज 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की है।
  • ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि, बसपा के महासचिव आर.के. चौधरी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

बसपा महसचिव ने इस्तीफा दिया:

  • सूबे की बहुजन समाज पार्टी को आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगा है।
  • पार्टी के महासचिव आर. के. चौधरी ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है।
  • अभी थोड़ी देर में आर. के. चौधरी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

बसपा सुप्रीमो पर लगाये गंभीर आरोप:

  • बसपा के पूर्व महासचिव आर.के चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दिया, साथ ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर गंभीर आरोप भी लगाये।
  • आर.के चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह ही मायावती पर टिकट निलामी जैसे गंभीर आरोप लगाये।
  • उन्होंने कहा कि, बसपा अब रियल स्टेट कंपनी बन चुकी है।
  • साथ ही चौधरी ने यह भी आरोप लगाये कि, बसपा सुप्रीमो चाटुकारों के कहने पर फैसले लेती हैं।
  • इसके अलावा मायावती को धन उगाही का शौक जैसे आरोप भी लगाये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें