एक तरफ नगर निकाय चुनाव के नतीजे के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थी इसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने राजधानी के गोमतीनगर इलाके में एक युवक को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और लहूलुहान हालत में युवक को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत मुन्ना बजरंगी का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर मामले की छानबीन कर रही है। 

कई राउंड गोलियों से किया छलनी

  • जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विस्तारखंड स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर शुक्रवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने वाराणसी का रहने वाले मोहम्मद तारिख (35) को बदमाशों ने शाम 5:30 बजे गोलियों से भून दिया।
  • बताया जा रहा है कि तारिख अपनी पत्नी के साथ फार्च्यूनर कार से लखनऊ आया था।
  • पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वह गाड़ी बैक कर रहा था।
  • इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
  • बताया जा रहा है कि मृतक के पेट में दो गोलियां लगी है इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • घटना के दौरान उसकी पत्नी कार में ही मौजूद थी।
  • पुलिस को आशंका है कि कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो नहीं उसकी गोली मारकर हत्या करवाई गई है।
  • घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • डॉग स्क्वाड फिन्गर प्रिंट दस्ते ने भी नमूने लिए हैं।
  • मृतक की गाड़ी पर पांच-छह गोलियों के निशान बोनेट पर पड़े हैं।
  • इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाई होंगी।
  • सीओ गोमती नगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल करने में जुट गई है।
  • हालांकि इस घटना से क्षेत्र वासी दहशत में हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें