यूपी के कानपुर जिले से आर्मी इंटेलिजेंस ने एक जालसाज युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस जालसाज के किस्से आप सुनकर हैरान रह जायेंगे। आरोपी के पास से कई दस्तावेज और आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किये जाने की अपुष्ट खबर है। पकड़े जाने के बाद जालसाज से सेना के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।  


 

कई लड़कियों से कर चुका जालसाजी

  • अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर नगर जिले के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के एक होटल से सेना की इंटेलिजेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
  • आरोपी सेना की वर्दी पहने हुए था।
  • वर्दी पर कमांडो भी लिखा हुआ था।
  • होटल में रुकने के लिए उपलब्ध कराये दस्तावेजों में युवक का नाम विवेक कुमार राय दर्ज मिला है।
  • बताया जा रहा है कि वह चम्पारण बिहार का रहने वाला है।
  • पूछताछ में पता चला है कि वह आर्मी में नहीं है ना ही किसी विभाग में है।
  • वह कई लड़कियों से जालसाजी कर चुका है।

ऐसे बनाता था शिकार

  • सेना के अधिकारियों की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मैट्रिमोनियल साईट पर सेना की वर्दी में फोटो डालता था।
  • अपनी डिटेल्स में वह आर्मी में कमांडो के रूप में खुद को बताता था।
  • इसके बाद लड़कियों के रिश्ते आते थे।
  • इनसे प्यार का झांसा देकर रकम ऐंठता था।
  • अब तक आरोपी कई लकड़ियों से ठगी कर चुका है।
  • उसके पास से बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड, सेना के आईकार्ड, जूते, कपड़े, पहचानपत्र सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।
  • फ़िलहाल सेना आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
  • साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के तार कहीं देश विरोधी गतिविधियों में तो नहीं जुड़े हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें