उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की बयार चल रही है, जिसके तहत बुधवार को निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव 5 नगर निगमों समेत 24 जिलों में संपन्न हुआ, जिसके बाद सूबे के राजनैतिक दलों ने दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न होना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 23 नवम्बर को 4 जिलों के दौरे पर जायेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के तहत राजनैतिक पार्टियाँ अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार अभियान कर रही हैं।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सूबे में चुनावी जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
  • जिसके चलते गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जिलों में 5 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा फिरोजाबाद में होगी।]
  • सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीडी जैन इंटर कॉलेज में अपना संबोधन करेंगे।

दूसरी जनसभा:

  • फिरोजाबाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी जनसभा फर्रुखाबाद में आयोजित की गयी है।
  • जिसके तहत 1 बजे क्रिश्चियन कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी अपना संबोधन करेंगे।

तीसरी जनसभा:

  • फर्रुखाबाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्नौज पहुंचेंगे।
  • जहाँ 2.30 बजे बोर्डिंग ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना संबोधन करेंगे।

चौथी जनसभा:

  • कन्नौज के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी शाम 5.30 बजे सेक्टर-एस चौराहा गुरद्वारे के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे।

पांचवी जनसभा:

  • सेक्टर-एस के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुभाष मार्ग पर शाम 7.30 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० महेन्द्रनाथ पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें