आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुँच चुके हैं और कार्यक्रम शुरू हो चुका है।


अखिलेश ने लिए मुलायम का आशीर्वाद :

  • समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है।
  • इसके लिए पार्टी कार्यालय पर अखिलेश की तरफ से ख़ास तरह का कार्यक्रम रखा गया है।

  • आचार संहिता के कारण मुलायम सिंह के जन्मदिन पर ख़ास तरह के इंतजाम नहीं किये गये हैं।


  • मुलायम सिंह यादव के मंच पर पहुँचते ही सभी नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
  • इसके बाद मुलायम सिंह मंच पर पहुंचे जहाँ सपा अध्यक्ष अखिलेश ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
  • इसके बाद मुलायम सिंह यादव को शाल उढ़ाकर अखिलेश ने उनका स्वागत किया।


  • इस दौरान मुलायम के साथ सपा एमएलसी आशु मलिक और सपा छोड़ चुके नारद राय मौजूद थे।
  • सपा कार्यालय पर हुए इस कार्यक्रम से शिवपाल यादव ने अपनी दूरी बनाई हुई है।




 


                                                               

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें