लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब हमीरपुर के एक कार्यकर्ता ने नगर निकाय चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज होकर अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगाने लगा। (Self Immolation)
  • मौके पर मौजूद लोगों ने ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।
  • आनन-फानन में लोगों ने प्रत्याशी को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? (Self Immolation)

  • जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर जिले के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं।
  • गणेश प्रसाद सोनी ने शनिवार शाम को टिकट ना मिलने से नाराज हो गए।
  • वह खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की।
  • गनीमत रही कि वह आग नहीं पाया और वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया।
  • लोगों का आरोप है कि भाजपा ने गलत तरीके से टिकट का बंटवारा कर दिया।
  • टिकट ना मिलने से नाराज कार्यकर्ता ने ये कदम उठाया है।
  • फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

पहले भी भाजपा कार्यालय में हो चुका हंगामा

  • भाजपा कार्यालय में हंगामे का ये पहला मामला नहीं है।
  • इससे पहले अभी हाल ही में लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में पड़ने वाला लालकुआं वार्ड-24 के वर्तमान भाजपा पार्षद अमित सोनकर के समर्थकों संजीव धानुक, निशा, केवला देवी, संगीता देवी, मुन्नी देवी, अमित कुमार, आशीष बाजपेई, राजू श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, हनी विश्वकर्मा, मनीष शर्मा, दुर्गेश यादव, अब्दुल माजिद सिद्दीकी सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा कार्यालय में नारेबाजी की थी।
  • प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा से पहले चुनाव लड़ चुके हैं।
  • उम्मीदवारों का नाम नगर निकाय चुनाव पैनल में नहीं शामिल किया गया।
  • इसके चलते शहर के नाका, लालकुंआ, नरही और अन्य वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार हैं।
  • निर्दलीय लड़ने की तैयारी करने लगे हैं। (Self Immolation)
  • निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रत्याशियों ने मोहल्ला बैठकें भी शुरू कर दी हैं।
  • टिकट ना मिलने के विरोध में आये दिन भाजपा कार्यालय में हंगामा करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें