यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नयी टीम कल सूबे की राजधानी पहुँच गयी। राजधानी में कांग्रेस ने रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

यूपी चीफ ने सपा, बसपा और मोदी पर साधा निशाना:

  • उत्तर प्रदेश के नए चीफ बनकर आये राज बब्बर ने कल अपने शक्ति प्रदर्शन के दौरान सूबे की समाजवादी सरकार, बसपा और भाजपा सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।
  • उन्होंने पीएम के लिए कहा कि, जो लोग दो साल पहले आये थे और जाने क्या कहकर 73 सीटें ले गया।
  • इसके अलावा राज बब्बर ने कहा कि, उन्होंने मोदी से बड़ा तालीबाज नहीं देखा है।
  • अमित शाह के लिए राज बब्बर ने कहा कि, यूपी में बड़े डील-डौल वाले लोग डील कर रहे हैं।
  • सूबे की समाजवादी सरकार पर राज बब्बर ने जाति की दबंगई करने वाला बताया और कहा कि, परिवार के ही 12 सदस्यों को लेकर सोशलिज्म कर रहा है।
  • सपा सरकार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाये।
  • बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, कांसीराम के विचारों से एक पार्टी बनी थी, जिमें अब लूट मची है।
  • यूपी चीफ ने कहा कि, शीला जी मुझे मेरी माँ के रूप में मिली हैं और हम लूट तंत्र से प्रदेश को मुक्त करेंगे।

शीला दीक्षित बोलीं, बाहरी नहीं हूँ:

  • विधासभा चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि, विरोधी मुझे बाहरी कह रहे हैं, जबकि मैं बाहरी नहीं हूँ।
  • शीला दीक्षित ने कहा कि, वो कन्नौज से सांसद का चुनाव लड़ चुकी हैं।
  • कार्यकर्ताओं के जोश पर उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं का जोश देखकर लगता है हमारी सरकार ही बनेगी।
  • शीला दीक्षित ने सूबे की एकमात्र आस कांग्रेस पार्टी को बताया।
  • शीला दीक्षित ने कहा कि, सबसे पिछड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश ही है।
  • शीला दीक्षित ने कहा कि, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मैं सूबे के हर जिले का दौरा करुँगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें