यूपी कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित अपने पुश्तैनी घर उन्नाव जाएँगी, जहाँ वो ब्राह्मण कार्ड खेलेंगी।

22 जुलाई से कांग्रेस शुरू करेगी प्रचार अभियान:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपना प्रचार अभियान 22 जुलाई से शुरू करेगी।
  • प्रचार अभियान के पहले चरण में 22, 23 और 24 जुलाई को सूबे के बड़े शहरों से प्रचार शुरू किया जायेगा।
  • जिसके बाद शीला दीक्षित अपने पुश्तैनी घर उन्नाव जाएँगी।

मानसून सत्र शुरू होने से खिसका कार्यक्रम:

  • कांग्रेस की यूपी की नयी टीम ने 17 जुलाई को जाकर पद संभाला, लेकिन 18 जुलाई से ही संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया।
  • जिसके कारण पार्टी को अपना प्रचार का टाइम टेबल खिसकाना पड़ा।
  • 22 जुलाई को लखनऊ से रथयात्रा में निकलेंगे, जिसके बाद पहला पड़ाव बरेली होगा, यात्रा का रूट स्थानीय नेताओं के सुझाव के बाद तय किया जायेगा।
  • 23 जुलाई को रथयात्रा शाहजहांपुर पहुंचेगी और 24 जुलाई को कानपुर में इसका अगला पड़ाव होगा।
  • बरेली और शाहजहांपुर के कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ ब्राहमण नेता जितेन्द्र प्रसाद के बेटे जितिन प्रसाद को सौंपा गयी है और कानपुर में यह जिम्मेदारी कई बार के विधायक अजय कपूर को दी गयी है।

शीला दीक्षित खेलेंगी ब्राहमण कार्ड:

  • शीला दीक्षित इस रथयात्रा के खत्म होने के बाद अपने पुश्तैनी घर जाएँगी जहाँ वो अपना ब्राह्मण कार्ड खेलेंगी।
  • गौरतलब है कि, शीला दीक्षित कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण नेता उमाशंकर दीक्षित की बहू हैं।
  • मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित होने के वक़्त भी उन्होंने कहा था कि, मैं यूपी की हूँ और ब्राह्मण हूँ।
  • सूबे को आखिरी ब्राह्मण मुख्यमंत्री कांग्रेस ने ही दिया था, ऐसे में कांग्रेस इस बात को भुनाने की कोशिश कर सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें