उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी सूबे की राजधानी में रैली करेंगे।

वर्कर्स और पदाधिकारियों से साधेंगे संवाद:

  • राहुल गाँधी आज सूबे की राजधानी लखनऊ में एक रैली को संबोधित करेंगे।
  • यह रैली लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित की गयी है।
  • रैली के संबोधन के साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्टी वर्कर्स और पदाधिकारियों से उत्तर प्रदेश के चुनाव के तहत संवाद स्थापित करेंगे।
  • सूत्रों के अनुसार, संवाद में पार्टी पदाधिकारी करीब 50 से अधिक सवाल पूछेंगे।

कार्यक्रम:

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की रैली के कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करीब 12.30 बजे होगी।
  • कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
  • राहुल गाँधी करीब 2.30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और करीब 3 बजे कार्यकर्ताओं से बात शुरू करेंगे।
  • उसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी रैली को संबोधित करेंगे।
  • रैली संबोधन के बाद राहुल गाँधी कार्यकर्ताओं के 50 सवालों का जवाब आवश्यकतानुसार शाम 6-7 बजे तक देते रहेंगे।
  • रैली में कांग्रेस पार्टी के यूपी इंचार्ज गुलाम नबी आजाद, यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर और यूपी सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित भी मौजूद रहेंगी।
  • इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद और प्रकाश जोशी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
  • यूपी चुनाव सेल के प्रचार प्रभारी डॉ.संजय सिंह, चुनाव प्रभारी प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी और पीएल पुनिया भी इस रैली में रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें