Uttarpradesh.org की खबर का बड़ा असर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर में खराबी की Uttarpradesh.org की खबर का बड़ा असर हुआ है। हेल्पलाइन नंबर में मौजूद कमी को तत्काल प्रभाव से दूर कर दिया गया है। गौरतलब है कि, Uttarpradesh.org ने सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर में खामी की खबर बताई थी।

इनकमिंग की सुविधा बंद थी:

  • उत्तर प्रदेश के सऊदी अरब में फंसे कामगारों और उनके परिजनों के लिए यूपी सरकार ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, वो शुरू हो गया है।
  • गौरतलब है कि, सऊदी अरब में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और उनके परिजनों के लिए जो हेल्पलाइन सेवा शुरू करी गयी थी, वो काम नहीं कर रही थी।
  • जिसके बाद ये खबर मीडिया में आने के बाद इस गलती को सुधारा गया।
  • हेल्पलाइन नंबर पर इनकमिंग सर्विस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सेवा को सुचारू करवाया गया।

हेल्पलाइन नंबर:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार द्वारा सऊदी अरब में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया था।
  • गौरतलब है कि, हेल्पलाइन नंबर में इनकमिंग की सर्विस उपलब्ध नहीं थी, जिस कारण लोग इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।
  • हालाँकि, हेल्पलाइन नंबर की खामी को दूर कर दिया गया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर: +91-8005140000
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें