[nextpage title=”rajiv yadav” ]

सपा सुप्रीमों की लाख हिदायतों के बाद भी कुछ नेता हैं, जो सुधरने का नाम ही नहीं ले रहें हैं। पिछले कुछ समय में सपा नेताओं के ऐसे कारनामे सामने आ चुके हैं। जिसकी वजह से पार्टी को लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। आजम खान के बुलंदशहर गैंगरेप पर दिए गए विवादित बयान पर पार्टी को विपक्षी दलों ने निशाने पर लिया था। अब यहां तो हद ही हो गई। एक सपा नेता ने ऐसा गंभीर बयान दिया है, जिसने पूरी पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

मुलायम सिंह यादव का विवादित बयान “पाक हमारा है छोटा भाई”

अगले पेज पर देखें वीडियो…

[/nextpage]

[nextpage title=”rajiv yadav 2″ ]

  • मुरादाबाद जिले में सपा नेता राजीव कुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
  • सपा का यह नेता एक अधिकारी द्वारा घूस ना लेने पर उसे धमका रहा है।
  • सपा नेता कहता हुआ देखा जा सकता है कि समाजवादी सरकार की प्राथमिकता केवल यादव और मुसलमान हैं।
  • इस नेता का मानना है कि केवल यादव और मुसलमान ही पार्टी को वोट देते हैं।
  • इसका कहना है कि जिस तरह से कश्मीर से हिन्दुओं को मार के भगा दिया गया है।
  • उसी तरह से उत्तर प्रदेश से यादवों और मुसलमानों को छोड़कर शेष सभी को बाहर निकाल देना चाहिए।
  • बड़ा सवाल यह है कि इस तरह की अनर्गल बातें करके सपा का यह नेता क्या साबित करना चाहता है?
  • विपक्षियों द्वारा सपा नेताओं पर हमेशा ही गुण्डागर्दी करने के आरोप लगाये जाते रहें हैं, ऐसे में इस वीडियों ने पूरी पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।

आजम खान के विवादित बोल, बुलंदशहर गैंगरेप मामले में दिया शर्मनाक बयान!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें