समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी समीक्षा करते हुए संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस फैसले के बाद से समाजवादी पार्टी में कोहराम मच गया है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये फैसला किया है।

अखिलेश ने किया बदलाव :

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष के आदेश के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने 12 जिलों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। साथ ही इन सभी 12 जिलों के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को भी बदल दिया गया है। सपा ने जिलाध्यक्षों का चुनाव करते हुए 2019 के चुनावों को ध्यान में रखा हुआ है।

इन जिलों में बदला अध्यक्ष :

नये अध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वे अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर जल्द नाम उनके पास भेजें। अखिलेश ने नये अध्यक्षों को महिलाओं और युवाओं को ख़ास तरजीह देने पर जोर दिया है। सहारनपुर में रुद्रसेन को जिलाध्यक्ष बनाया है। मुजफ्फरनगर में मोहम्मद वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है। नोएडा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है।

इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी :

समाजवादी पार्टी ने अपने 12 जिलाध्यक्षों को बदल दिया था। अब 2 बार के विधायक और राज्य मंत्री रह चुके जयशंकर पाण्डेय को सपा ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। जयशंकर पाण्डेय फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जयशंकर पाण्डेय मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश के करीबी रह चुके हैं। जयशंकर पांडेय 2 बार विधायक चुने जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : सीएम के हेलीकॉप्टर की फैजाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें