बहुजन समाज पार्टी से मऊ के ‌व‌िधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को मंगलवार को सुबह चाय पीने के बाद बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी बांदा जेल में मिलने के लिए गईं थीं। इस दौरान मुख़्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ गया जबकि उनकी पत्नी भी गंभीर बताई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की हालत खराब होने के चलते मुख़्तार को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर आनन-फानन में उन्हें ऑक्सिजन लगाकर जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर हैलट के कार्डियॉलजी ले जाया गया यहां से उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में रेफर किया गया। SGPGI में सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गए हैं। यहां मुख़्तार का इलाज डॉ पीके गोयल करेंगे।

[foogallery id=”169902″]

बात करते करते बेहोश हो गए पति-पत्नी

परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह मुख्तार अंसारी की पत्नी उनसे मिलने बांदा जेल पहुंची थी। दोनों पति-पत्नी बात कर रहे थे। इसी बीत नाश्ते में चाय पीने को मिली। चाय पीते ही मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी अफसा अंसारी को चक्कर आने लगा। इसी बीच आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा। इस बीच दोनों पति-पत्नी बेहोश हो गए। मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी के बेहोश होने के बाद जेल प्रशासन के हाथपांव फूल गए। तुरंत डाक्टरों की टीम ने दोनों का प्रथमिक उपचार शुरु किया। इसी बीच हालत खराब देखते हुए दोनों को लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की हालत में कुछ सुधार ज़रूर हुआ है, लेकिन अभी भी वह खतरे में हैं। रास्ते में एम्बुलेंस के भीतर भी डाक्टरों की एक टीम दोनों पर नज़र बनाए हुए थी।

Mukhtar Ansari suffers heart attack admitted in SGPGI
Mukhtar Ansari suffers heart attack admitted in SGPGI

गृह विभाग से मांगी गई रिपोर्ट

विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हार्ट अटैक की खबर जैसे ही मीडिया में आई वैसे ही समर्थकों में बेचैनी देखने को मिली। उनके समर्थकों ने इसे इसे साजिश करार दिया है, पता चला कि घटना कुछ और कह रही है। बता दें कि मुख्तार अंसारी को लगभग आठ महीने पहले ही बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले उन्हें लखनऊ जेल से उन्नाव जेल भी ले जाया गया था। खबरें ये भी हैं कि उनकी पत्नी उनसे मिलने पहुंची थीं। उनके सामने ही मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा। पति की हालत देखकर पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ गया। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि बांदा डीएम और एसएसपी से उन्होंने जॉइंट रिपोर्ट मांगी। उन्हें हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

[foogallery id=”169916″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें