आज समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 63वां जन्मदिन है। पूरे प्रदेश से शिवपाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी गयी है। लखनऊ से उन्होंने अपने समर्थकों संग जन्मदिन की शुरुआत की। यहाँ पर उन्होंने केक काटा और शनि मंदिर जाकर गरीबों में कंबल बाँटें। इसके बाद वे लखनऊ से सीधे इटावा पहुंचे जहाँ पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

लखनऊ में मनाया जन्मदिन :

समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज बसंत पंचमी पर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवपाल समर्थकों ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। लखनऊ से लेकर इटावा तक उनके समर्थकों ने शिवपाल यादव के स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं। जन्मदिन की शुरुआत के साथ सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने लखनऊ में दादा मियाँ की मजार पर चादर चढ़ाई। इसके बाद वे शनि मंदिर पहुंचे जहाँ पर गरीबों में कंबल बांटा और भंडारे की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में अपने समर्थकों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया।

इटावा में हुआ जोरदार स्वागत :

लखनऊ में अपने समर्थकों संग जन्मदिन मनाने के बाद शिवपाल यादव अपने गृह जनपद इटावा पहुंचे। यहाँ पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इटावा के एक निजी क्लब में शिवपाल समर्थकों ने उनके जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं से शिवपाल यादव ने कहा कि आप लोग घबराइये नहीं, हमारे भी बहुत जल्दी अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को सजग रहना होगा और आस-पास के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखनी होगी। शिवपाल ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने 2017 में समय पर सही निर्णय नहीं लिए थे, उन्होंने इसका परिणाम भुगता है। शिवपाल ने कहा कि राजनीति में हर शब्द के कई मायने होते हैं। शिवपाल के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश से उनके समर्थक पहुंचे हुए थे। इस दौरान हर कोई उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए पागल दिखाई दे रहा था। शिवपाल के साथ इस दौरान अखिलेश के करीबी और मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव भी दिखाई दिए।

 

ये भी पढ़ें : 2019 के पहले बसपा छोड़ कई नेताओं ने थामा सपा का दामन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें