उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन है, जिसके चलते सदन में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

विधानभवन में इन विधेयकों पर चर्चा:

  • सूबे की विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होने थी।
  • जिनमें विधायकों के वेतन-भत्तें और पेंशन सम्बन्धी विधेयक, यूपी राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक।
  • आज आखिरी दिन में विधायकों के वेतन-भत्ते के विधेयक पर चर्चा की गयी।

पारित हुए विधेयक:

  • विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने विधेयक पारित करा लिए हैं।
  • जिनमें विधायकों के वेतन-भत्ते और पेंशन संशोधन विधेयक सदन में पारित हो गया है।
  • इसके साथ ही यूपी राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी सदन में पारित हो चुका है।
  • इसके अलावा अली जौहर विवि संशोधन विधेयक भी सदन में पारित हो गया।
  • राज्य विधानमंडल संशोधन विधेयक भी पारित हो गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें