प्रदेश सरकार राजधानी में मुख्यमंत्री कार्यालय, हज हॉउस, वीवीआईपी गेस्ट हॉउस के पास स्थित कॉलेज और थानों पर भगवा रंग चढ़ाने के बाद खूब सुर्ख़ियों में रही थी। आखिरकार सरकार अपनी किरकिरी करवाने के बाद हज हॉउस से भगवा रंग उतरवा दिया गया था।  इस दौरान सरकार ने कई मंत्रियों के आवासों की दीवारें भी भगवा रंग से रंगवा दी थी।

राजधानी में गणतंत्र दिवस की तैयारी बड़े जोर- शोर से हो रही है। इसी दौरान गणतंत्र दिवस की तैयारियों में विधानसभा के आस- पास भगवा झंडे बड़ी सख्या में लगाये गये है। इससे पहले अलग –अलग झंडे लगाये जाते थे। दरअसल सरकार को खुश करने के लिए अधिकारियों एक के बाद एक नया कारनामा करते हुए दिखायी दे रहे है।

इन जगहों पर भगवा रंग चढ़ाने के बाद अब सरकार के निर्देश पर इन्वेस्टर्स समिट 2018 में आने वाले लोगों को रिझाने के लिए नगर निगम लखनऊ पार्कों की बाउंड्री वॉल भी भगवा रंग से रंगवा रंगा गया था। भगवा करने के लिए लाखों के टेंडर हो चुके है। पार्कों और डिवाइडरों को भगवा करने के लिए नगर निगम के पुर जोर कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें : कब्रिस्तान घोटाले की जाँच से अधिकारी ने क्यों किया किनारा?

अगले पेज पर पढ़िये कब होगी इन्वेस्टर्स समिट 2018 की बैठक

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें