समाजवादी पार्टी इन दिनों 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जोरों से लगी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। इस बीच आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा से मिलने पहुंचे थे। आज सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा का जन्मदिन है जिसकी बधाई देने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे।

अखिलेश ने दी जन्मदिन की बधाई :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के घर पहुंचे थे। यहाँ पर उन्होंने बेनी प्रसाद को शाल ओढ़ाकर उनके जन्मदिन की बधाई दी। अखिलेश के साथ इस दौरान सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे थे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों ने समाजवादी आंदोलन को आंतकवादियों का आंदोलन बताया। उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। समाजवादी हमेशा उन्नति और प्रगति के लिए काम करते हुए आये हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि वे बताएं कि उन्होंने आज तक क्या किया है।

किसानों के साथ किया धोखा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इन लोगों ने इन्वेस्टर्स मीट के नकली फोटो लगाये हैं। 5 साल में ये लोग क्या नया लाये है। सिर्फ हमारे एक्सप्रेसवे छोड़ दे। अखिलेश ने सवाल किया कि जनता ने 300 विधायक क्यो दिए हैं। इन लोगों ने जनता, किसान के साथ सिर्फ धोखा किया है। अखिलेश ने कहा कि ये लोग हमें परिवारवाद वाली पार्टी कहते हैं मगर पहले खुद को देखे। ये लोग यूपी का चुनांव भी जातिवाद पर जीते थे। बीजेपी देश की सबसे बड़ी जातिवाद फैलाने वाली पार्टी है।

बेनी प्रसाद वर्मा का बयान :

आज मीडिया से बात करते समय वहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वालों ने आज तक कुछ काम नहीं किया है। देश की जनता समझदार है, भाजपा के गुण-दोष के आधार पर जनता वोट देगी। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी जरूर हारेगी। ये लोग रोजगार नही दे रहे, बेरोजगार युवकों से कह रहे पकौड़ा तलों। जनता सुन रही है। नरेश अग्रवाल के पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान पर बेनी प्रसाद वर्मा ने चुप्पी साध ली। सपा में विवाद पर बोले कि परिवार का विवाद खत्म हो जाये, ईश्वर करे अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बने।

 

ये भी पढ़ें : नशे में धुत्त बेटे ने सरेराह मां को बेरहमी से पीटा, घटना CCTV में कैद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें