उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन को ‘समाजवादी पेंशन योजना’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

 

मुख्यमंत्री ने किया संबोधन:

vidya balan

  • विद्या बालन को ‘समाजवादी पेंशन योजना’ का ब्रांड एम्बेसडर बना दिया गया है।
  • जिसकी घोषण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में की।
  • यह कार्यक्रम सीएम आवास पर आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में सीएम की पत्नी डिंपल यादव और विद्या बालन भी मौजूद रहीं।
  • जिसमें अखिलेश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में विद्या बालन का धन्यवाद् किया।
  • उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी योजना से जुड़ने के लिए विद्या बालन का धन्यवाद् किया।
  • मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, साड़ियाँ बांटने से झगड़ा होता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इसलिए महिलाओं को पेंशन देने का काम किया।
  • सीएम ने आगे कहा कि, मैं कई जगह पेंशन बांटने गया हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा महिलाओं की मदद कर रही है।
  • साथ ही उन्होंने गरीब महिलाओं को योजना से जोड़ने की बात कही।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, गरीबों के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे।

Vidya Balan

सरकार ने हर क्षेत्र में किये हैं काम:

  • सीएम अखिलेश ने मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, काम बहुत किये हैं, लेकिन प्रचार करने का समय नहीं मिला।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महिलाओं को पेंशन चेक दिया।

डिम्पल यादव का संबोधन:

  • विद्या बालन को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के कार्यक्रम में सीएम की पत्नी और कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव ने भी संबोधन किया।
  • डिम्पल यादव ने कहा कि, समाजवादी पेंशन योजना के तहत सरकार महिला सशक्तिकरण से भी जुडी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बच्चे वोट बैंक्स नहीं होते हैं, लेकिन तब भी हमारी सरकार उनका ध्यान रखती है।

विद्या बालन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया:

  • बॉलीवुड अभिनेत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, पैसा पावर होता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 50 प्रतिशत महिलाये छोटे छोटे कदम आगे बढ़ने के लिए उठा रही जिससे बहुत फ़र्क़ पड़ेगा।
  • विद्या बालन ने आगे कहा कि, मेरा इस योजना में कोई योगदान नहीं है लेकिन मुझे इसका चेहरा बन के बहुत ख़ुशी हो रही है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, पुल और अस्पताल ज़रूरी है लेकिन महिलाये जो पीछे छूट गयी है उनका भी आगे आना बोहत ज़रूरी है।
  • विद्या बालन ने ये भी कहा कि, महिलायें ही सबको आगे लेकर चलती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें