शुक्रवार को विधान सभा में 10 सीटों पर राज्य सभा सदस्य के लिए वोटिंग हो रहा था। जिसकी वोटिंग के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया भी पहुंचे थे। उनके वोट करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सपा के पक्ष में वोट करने पर बधाई दी। जब वोटों की गिनती हुई तो पता चला कि राजा भईया ने बसपा प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर को वोट ना करके भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। जिसके बाद सपा सुप्रीमों ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

बता दें कि शुक्रवार को राज्य सभा चुनाव में 10 सीटों के लिए वोटिंग प्रक्रिया चल रही थी। जिसमें 10 में से 8 सीटों पर भाजपा का जीत तय माना जा रहा था। वहीं 9वें सीट पर सपा से जया बच्चन की सीट पक्की मानी जा रही थी। 10वें सीट पर भाजपा और बसपा प्रत्याशी में जंग चल रही थी। इस दौरान क्रास वोटिंग का खेल शुरू हो गया। वहीं सपा नेता विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया काफी देर से वोट डालने पहुंचे। सभी की निगाहें इनके वोट पर ही थी। काफी गहमागहमी के बीच राजा भईया ने अपना वोट डाला।

ये भी पढ़ें: धार्मिक उन्माद फैला रही भाजपा सरकार: संजय सिंह

वोट डालने के बाद किया था योगी से मुलाकात

वोट डालने के बाद राजा भईया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिसके बाद से ही कयास लगाया जाने लगा कि उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट किया। इस दौरान मीडिया के पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री से मिलने के क्या मायने हैं तो जवाब दिया कि हर विधायक मुख्यमंत्री से मिलता है। शाम को जब वोटों की गिनती शुरू की जाने लगी तो सबसे पहले रिजल्ट अरूण जेटली का आया। उसके बाद दो मतपत्र संदेहास्पद हो जाने के बाद मतगणना रोक दी गई। काफी देर के बाद जब वोटो की गिनती शुरू हुई तो एक के बाद एक भाजपा की आठों सीटों से प्रत्याशी विजयी घोषित कर दिए गए। वहीं नौवें सीट से सपा प्रत्याशी जया बच्चन को विजयी घोषित किया गया।

अंतिम सीट पर था संशय

दसवें सीट पर भाजपा और बसपा के बीच गहमागहमी की स्थिति बनी रही। भाजपा के पास भी इस सीट के लिए वोटों की संख्या कम थी। कयास लगाया गया कि क्रास वोटिंग के बाद ही किसी एक दल का प्रत्याषी जीत सकता है। हुआ भी वही क्रास वोटिंग का दौरा षुरू हुआ और एक के बाद एक प्रत्याषी भाजपा को वोट किए तो वहीं राजा भईया के साथ एक निर्दलीय प्रत्याषी ने भाजपा के पक्ष में वोट किया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याषी को असानी से जीत मिल गई।

ये भी पढ़ें: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद GVL नरसिम्हा राव की मीडिया विभाग द्वारा स्वागत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें