फतेहपुर जिले के ललौती थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी बहू को गोलियों से छलनी कर दिया। जब आपको इसका कारण पता चलेगा तो आप वास्तव में हैरान हो जाएंगे। एक ससुर ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी विधवा बहू के उपर बुरी नियत डाली, जिसका विरोध करने पर उसे गोली मार दी। बहू को मरा समझकर ससुर ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

जबरन संबंध बनाने की करता था कोशिश

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के ललौली थाने के हिंतापुर गांव निवासी झल्लू के एकलौते पुत्र संतोष की मृत्यु सात साल पहले किसी बीमारी के कारण हो गई थी। संतोष के दो बेटे दिलीप व प्रदीप अपने बाबा झल्लू के साथ ही रहते थे। पुलिस के अनुसार, झल्लू की अपनी विधवा बहू पर बुरी नियत थी। वह कई बार अपने बहू के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश कर चुका था। इसे लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था।

बीती रात भी किया था जबरदस्ती

बताया जा रहा है कि झल्लू ने अपने बहू के साथ बीती रात भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। जिसके कारण बहू ने ससुर के इस हरकत का विरोध किया था। इसी बात को लेकर सुबह बहू और ससुर के बीच कहासुनी और विवाद चल रहा था। जिस कारण झल्लू ने बहू की पिटाई कर दी और घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद वह घर वापस लौटा और दरवाजे पर झाड़ू लगा रही बहू को तमंचे से गोली मार दी। गोली कमर में लगते ही बहू जमीन पर गिर पड़ी।

खुद को भी मारी गोली

बहू को गोली मारने के बाद उसे मरा हुआ समझ लिया। जिसके बाद झल्लू ने अपने सीने में भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से महिला के बच्चों ने उसे पीएसची ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की कमर में गोली लगी है। अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः कैंट में झाड़ फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने वाला ढोंगी गिरफ्तार

ये भी पढ़ेंः कानपुर: थाने के पास युवक को गोली मारकर हत्या

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें