बॉलीवुड में वो दौर भी आता है जब कभी बुलंदियों पर रहने वाले कलाकार की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती है। इन्हीं बॉलीवुड एक्ट्रैसेस में अब ममता कुलकर्णी का नाम जुड़ चुका है जो इन दिनों काफी मुश्किल हालात से गुजर रही हैं। कुछ दिनों पहले ठाणे की एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में फरार चल रही ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है।

केन्या में हैं ममता कुलकर्णी :

  • खबरों के अनुसार, ममता इस समय अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ केन्या में रह रही हैं।

mamta kulkarni

  • यह मामला अप्रैल 2016 में पुलिस की सोलापुर की फ़ार्मासूटिकल कंपनी में छापा मारने पर सामने आया था।

mamta kulkarni

  • इस रेड में पुलिस को 2000 करोड़ की कीमत के इफेड्रिन नामक ड्रग मिले जो पार्टी ड्रग के नाम से मशहूर हैं।

mamta kulkarni

  • इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें ममता व विक्की मुख्य दोषी पाए गए हैं।

mamta kulkarni

  • 2000 करोड़ रु. के इस ड्रग्स रैकेट मामले में ममता पर इंटरनैशनल डीलर विक्की गोस्वामी के साथ तस्करी करने का आरोप है।

mamta kulkarni

  • एक एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, सह-अभियुक्त जय मुखी ने शुरुआत में ममता के इस पूरे रैकेट में शामिल होने के बारे में बताया था।

mamta kulkarni

  • फिर मुंबई पुलिस की ओर से विक्की और ममता के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई।

mamta kulkarni

  • अब विक्की और ममता को भगोड़ा घोषित करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mamta kulkarni

  • 90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने शाहरुख, सलमान, आमिर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों के साथ काम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें