भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को ‘शताब्दी समारोह’ के रूप में मनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है, जिसका आयोजन पार्टी उनकी जन्मस्थली मथुरा में करेगी।

28 सितम्बर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करेंगे शुभारम्भ:

  • भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को शताब्दी समारोह के रूप में मनाएंगी।
  • जिसके लिए पार्टी ने उनके जन्मस्थान मथुरा को इस आयोजन के लिए चुना है।
  • कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी का आला कमान हरकत में आ गया है।
  • वहीँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 सितंबर को कार्यक्रम का शुभारम्भ करने पहुंचेंगे।

जनसंघ से जुड़ाव के तहत ‘शताब्दी समारोह’:

  • भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को शताब्दी समारोह के रूप में मनायेगा।
  • जिसे भाजपा के जनसंघ से जुड़े होने के चलते जोड़कर देखा जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, पं. दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष थे।
  • वहीँ इस साल उनकी 50वीं जन्मशताब्दी है।

हो सकता है भाजपा का ‘ब्राह्मण कार्ड’:

  • भारतीय जनता पार्टी यूपी के आगामी चुनाव के तहत किसी भी प्रकार का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।
  • इसीलिए पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी को शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जायेगा।
  • जिसे आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा के ब्राह्मण कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, पं. दीनदयाल उपाध्याय को उनके लोकहित कार्यों के लिए जाना जाता है।
  • देखने वाली बात यह है कि, भाजपा को छोड़कर लगभग सभी दलों ने अपना ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें