थाना कोतवाली वृन्दावन इलाके में यमुना में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब 20 से 22 साल के दोनों युवक यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाई लेकिन जब तक वह दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो गयी। 

स्नान के दौरान दूब कर हुई मौत:

वृन्दावन के बिहार घाट पर यमुना में नाव और स्टीमर से स्थानीय नाविक गोताखोर डूबने वाले युवकों की खोज में लग गये. बता दें कि बुद्धवार की दोपहर को यमुना किनारे खड़े लोगों ने देखा कि दो युवक यमुना में डूब रहे है। युवकों को डूबते देख लोगों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर नाविक गोताखोर यमुना में छलांग लगाने लग गए और युवकों की तलाश करने लगे।
जब काफी देर तक उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने नाव और स्टीमर का सहारा लिया और यमुना में लोहे के काँटे डालने लगे। काफी देर मशक्कत करने के बाद एक युवक काँटे में फंस गया। जिसे बाहर निकाला गया।

शव बरामद करने के बाद पुलिस शिनाख्त में:

वहीं एक युवक के मिलने के बाद दूसरे युवक की तलाश शुरू की गयी। कुछ देर बाद गोताखोरों ने दूसरे युवक को भी तलाश लिया और उसे यमुना से बाहर निकाला।
इसी बीच सूचना पा कर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और आनन फानन में दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि अमावस्या के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन आये हुए है। लोग यमुना स्नान के लिए भी यमुना घाटों पर पहुँचे। माना जा रहा है कि यह दोनों युवक भी बाहर से वृन्दावन आये थे और यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी मे जाने से डूब गए । फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और इनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

अमेठी: DM शकुंतला गौतम ने जल संरक्षण के लिए की खुदाई

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें