बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पहुंचे, जहाँ उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित किया।
सपा, भाजपा, बसपा नहीं परिवर्तन चाहता है यूपी:
- रालोद के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे नीतीश कुमार ने बागपत में जनसभा को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा, भाजपा और बसपा नहीं, यूपी परिवर्तन चाहता है।
- नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, जिनको मौका मिला है प्रदेश की जनता उनसे छुटकारा चाहती है।
- वहीँ उन्होंने लखनऊ में हुए कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं देने की बात भी कही।
- जिसके लिए उन्होंने सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
- नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, लखनऊ में मैं गेस्ट हाउस में बैठा रहा, जिसके बाद करीब 3 बजे मुझे मंजूरी मिली।
उत्तर प्रदेश की विचित्र स्थिति:
- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जनसभा को संबोधित करने के दौरान नीतीश ने कहा कि, यूपी विचित्र स्थिति है।
- उन्होंने आगे कहा कि, यूपी के लोगों ने केंद्र सरकार को 73 सीटें दीं।
- उसके बाद भी यूपी के किसान और लोग परेशान हैं।
- नीतीश ने आगे कहा कि, भाजपा ने अच्छे दिन का नारा दिया और यूपी की जनता ने वोट दे दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, लोगों को अच्छे दिन की भूख इतनी थी कि, लोगों ने देश में भाईचारा और सद्भावना का माहौल ख़राब कर दिया।
- नीतीश ने आगे बोलते हुए कहा कि, प्रदेश के किसानों के लिए भाजपा ने क्या किया?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार